प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर कमेटी गठित

विज्ञापन

विज्ञापन

भरनो. नवाटोली स्थित पड़हा भवन में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारी को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष लधुवा उरांव ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 मार्च 2026 को सरहुल पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज एवं धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. पर्व को सफल बनाने के लिए सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान संचालन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में मुकेश उरांव को अध्यक्ष, सुकेश उरांव को उपाध्यक्ष, शनि उरांव को सचिव, आकाश उरांव को उपसचिव तथा जुगल उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा अन्य सदस्यों को समिति में शामिल किया गया. बैठक में यह तय किया गया कि सरहुल शोभायात्रा बोड़ो सरना स्थल से शुरू होकर नवाटोली पड़हा भवन तक निकाली जायेगी. शोभायात्रा के उपरांत पड़हा भवन परिसर में सांस्कृतिक व पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से खोड़हा दल, महतो, पहान, पुजार, पानी भरवा, दीवान, कोटवार, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. आयोजकों ने बताया कि सरहुल प्रकृति पूजा का महापर्व है, जो आदिवासी समाज की आस्था व संस्कृति का प्रतीक है. बैठक में मुकेश उरांव, सुकेश उरांव, लधुवा उरांव, बुद्धदेव उरांव, सुखदेव उरांव, जुगल उरांव, शनि उरांव, सोमा उरांव, जतरू उरांव, बप्पी उरांव, सोमा उरांव, वीरेंद्र उरांव, रतिया उरांव, बंधु उरांव, संदीप उरांव, अनिल उरांव, पुनई उरांव, रंजीत उरांव, सोमेश्वर उरांव, चरवा उरांव, देवचरण उरांव, बिंदेश्वर उरांव आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola