मवेशियों से लदा पिकअप जब्त, दो गोवंशों की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर में पुलिस और वन विभाग ने मवेशियों से लदा पिकअप जब्त किया। दम घुटने से दो गोवंशों की मौत हो गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के लालगंज में पुल निर्माण स्थल के समीप बने डायवर्सन के पास वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 गोवंशीय पशुओं से लदे एक पिकअप (जेएच 01 जीके 6234) को जब्त किया गया. घटना शनिवार अलसुबह गश्त के दौरान हुई, जिसकी आधिकारिक जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी. वन विभाग की टीम ने संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की तो उसमें गोवंशीय पशुओं को बेहद क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. दम घुटने से दो मवेशियों की वाहन में ही मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल मिले. सूचना पर चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई विजय उरांव और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. उसकी पहचान पुसो थाना क्षेत्र के लोहजरा निवासी नौसाद आलम के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस ने घेराबंदी कर लोहजरा निवासी गुलजार अंसारी, पिता स्वर्गीय अनवर अंसारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस और वन विभाग ने जीवित बचे पशुओं का उपचार कर स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में जिम्मानामा के आधार पर सुरक्षित सौंप दिया.

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जब्त पिकअप को थाना लाया गया है. गिरफ्तार आरोपी गुलजार अंसारी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार चालक नौसाद आलम की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है. पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola