वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई दिक्कत? गुमला में लगा विशेष कैंप, नोटिस पाने वालों की सुनी गयी आपत्ति

विज्ञापन

दावा-आपतियों का निराकरण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मतदाताओं को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने और समाधान पाने का अवसर मिला. नोडल पदाधिकारी ने उपस्थित रहकर कई मामलों का निराकरण किया.

विज्ञापन

गुमला. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मंगलवार को एसएस प्लस टू हाईस्कूल गुमला में मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों के निराकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से मतदाताओं को अपनी आपत्तियां एवं दावे दर्ज कराने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया गया.

विज्ञापन

मतदाताओं ने रखी अपनी समस्याएं और आपत्तियां

शिविर में मतदाता सूची से जुड़े मामलों के संबंध में मतदाताओं ने अपनी समस्याएं एवं आपत्तियां रखीं. इस दौरान मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों के निराकरण की जानकारी भी दी गयी.

नोडल पदाधिकारी ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से ली जानकारी

शिविर में नोडल पदाधिकारी सह नप इओ मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मौके पर श्री कुमार ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से जानकारी प्राप्त कर उनके मामलों के निराकरण की प्रक्रिया पूरी की.

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम से संबंधित समस्या अथवा अन्य आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि उनका नियमानुसार निराकरण किया जा सके.

शिक्षकों ने भी निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर में सुनील राम, प्रदीप राम सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola