भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, गुमला में कार्यशाला में तय हुई पूरी रूपरेखा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए युवा | Prabhat Khabar Network

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. गुमला में कार्यशाला आयोजित कर रूपरेखा तय की गई.

विज्ञापन

गुमलाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाये जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रविवार को गुमला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में अभियान को बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचाने की रणनीति तय की गयी. जिला से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश में व्यापक बदलाव हुए हैं. इन उपलब्धियों और बदलावों को सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है. उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं. पार्टी को और मजबूत करने के लिए गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संपर्क स्थापित करना होगा.

ये भी पढ़ें- घाघरा में ‘कागजी पुलिया’ का खेल ! बिना निर्माण के निकाल लिए 2.24 लाख रुपए

सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी

भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान संगठन के लिए महत्वपूर्ण है. अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

दक्षिणी छोटानागपुर कार्यक्रम प्रभारी सुजीत कुमार भारती ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’ और ‘आंगन का उत्सव’ सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे.

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को अभियान से जोड़ा जायेगा. समाज में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा बच्चों, आंगनबाड़ी कर्मियों, सहिया और अन्य सेवा कार्यों से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा. गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ अभियान की गतिविधियों के फोटो और वीडियो तैयार कर प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया.

ये भी पढ़े- गुमला नगर परिषद की ‘कथा’ में नया अध्याय, तबादले से पहले ही विदा हुए सिटी मैनेजर

मतदाता सूची के कार्य में सक्रिय भूमिका निभायें कार्यकर्ता

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से अभियान को सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. वहीं, सत्यनारायण सिंह ने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में भी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में कार्यकर्ता सहयोग करें.

छह युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

कार्यशाला के दौरान भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर छह युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इनमें खरका के संजू मांझी, टोटो के उज्ज्वल विश्वकर्मा तथा गुमला के सुजल कुमार, सत्यम कुमार, राहुल कुमार और सतीश ठाकुर शामिल हैं. पार्टी नेताओं ने सभी नये सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष भैरों सिंह खेरवार ने किया. कार्यशाला में जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- TMC सांसद नदीमुल हक के रांची, कोलकाता और दिल्ली सहित कई ठिकानों पर ED की रेड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola