4.72 लाख का चेकडैम तीन महीने में टूटा, निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल

विज्ञापन

जानकारी देते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिशुनपुर के लाइनटोली गांव में जल छाजन मिशन के तहत बने चेकडैम के निर्माण में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 4.72 लाख की लागत से बने इस चेकडैम के महज तीन महीने में टूटने से गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

बिशुनपुर. प्रखंड की बनारी पंचायत अंतर्गत लाइनटोली गांव में जल छाजन मिशन के तहत बने चेकडैम के निर्माण में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में डब्ल्यूओसी, पीएमकेएसवाइ 2.0 योजना संख्या के तहत 4.72 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से माटीनाला जल छाजन समिति ने चेकडैम का निर्माण कराया था. योजना के लाभुक ओलीभर किंडो हैं.

विज्ञापन

निर्माण के तीन माह बाद ही टूटने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण पूरा होने के महज तीन माह बाद ही चेकडैम टूट गया. शिकायतकर्ता ने निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है. निर्माण कार्य की देखरेख मुंशी स्टीफन विंडी ने की थी.

विभागीय जांच की मांग

ग्रामीणों ने मामले की विभागीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी विकास योजनाओं में आवंटित राशि का उचित उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके.

मामले की जानकारी अनूप फ्रांसिस कुजूर ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola