खड़े ट्रेलर से टकरायी बाइक, युवक की मौत; दोस्त का पैर टूटा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कामडारा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना ने एक परिवार को तोड़ दिया. हरियाली ढाबा के पास ट्रेलर से टकराने से 21 वर्षीय मनीष प्रधान की जान चली गई, जबकि उसके दोस्त विपिन तोपनो की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

कामडारा. कामडारा थाना क्षेत्र के टुरुंडु स्थित हरियाली ढाबा के समीप शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में टुरुंडु निवासी मनीष प्रधान (21) की मौत हो गयी, जबकि उसके दोस्त विपिन तोपनो (19) का एक पैर टूट गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनीष और विपिन बाइक से लाइन होटल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कामडारा पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया. विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola