भदौली-कुदरा दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, विक्रांत कुमार सिंह बने अध्यक्ष
बैठक करते लोग | Prabhat Khabar Network
भदौली-कुदरा दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी का गठन हो गया है. विक्रांत कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अन्य सदस्यों को भी विभिन्न पद दिए गए हैं.
प्रफुल महतो की रिपोर्ट सिसई. आगामी दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने को लेकर भदौली-कुदरा दुर्गा पूजा समिति की बैठक नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पुरानी कमेटी का वार्षिक कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से उसे भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया. नई कमेटी में विक्रांत कुमार सिंह (विक्की) को अध्यक्ष चुना गया. विक्रांत कुमार सिंह इससे पहले भी दो बार पूजा समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं.
पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
राजेश कुमार, रवि केशरी और जमुना पंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया. विक्रम ताम्रकार को सचिव और रंजन ठाकुर को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं हेमंत गुप्ता कोषाध्यक्ष और रक्षित गुप्ता सह कोषाध्यक्ष चुने गये. पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी विकास पंडा, प्रांजल केशरी, मिक्की केशरी, यश केशरी, तारक केशरी और अंकित ठाकुर को दी गयी. वहीं नंदकिशोर सिंह, रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, पंकज साहू, मुकेश ताम्रकर, बसंत गुप्ता, सुमित महली, रामानंद सिंह, गौतम ताम्रकर, मुकेश साहू, बसंत जायसवाल और अनिल साहू को समिति का संरक्षक बनाया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए