दिव्यांग युवक के लिए मददगार बनी जागरूकता मुहिम, गणपति को मिली ट्राइसाइकिल
पालकोट प्रखंड कार्यालय में बीडीओ विजय उरांव ने दिव्यांग गणपति चीक बड़ाईक को ट्राइसाइकिल प्रदान की. डालसा गुमला की पहल पर यह सहायता उपलब्ध कराई गई है.
पालकोट. प्रखंड कार्यालय परिसर पालकोट में शनिवार को बघिमा गांव के दिव्यांग युवक गणपति चीक बड़ाईक को बीडीओ विजय उरांव ने ट्राइसाइकिल प्रदान की. कल्याण विभाग की ओर से डालसा गुमला की पहल पर दिव्यांग गणपति को ट्राइसाइकिल दी गयी.
60 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
डालसा गुमला के पीएलवी राजू साहू व बीणा कुमारी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार बघिमा पंचायत में 60 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अंधविश्वास और कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है.
दिव्यांगजनों को चिह्नित कर मिल रही सुविधा
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को भी चिह्नित किया जा रहा है और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. इसी क्रम में गणपति चीक बड़ाईक को ट्राइसाइकिल दी गयी.
आने-जाने में होगी सुविधा
बीडीओ विजय उरांव ने कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांग गणपति बड़ाईक को कहीं आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए