भरनो में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत का भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत का भरनो में कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

विज्ञापन

भरनो. बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत के शनिवार को भरनो पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. वे गुमला में आयोजित प्रांतीय बैठक में शामिल होने के लिए जाने के दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित स्कूल चौक पर रुके. यहां बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केशरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किशन प्रजापत को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही भगवान श्री हनुमान की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गयी. मौके पर किशन प्रजापत ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

मौके पर भोला प्रसाद केशरी, भाजपा अध्यक्ष बिट्टू गुप्ता, हरिशंकर शाही, गया प्रसाद केशरी, संजय गुप्ता, मुरारी केशरी, शंभू केशरी, ज्योतिष केशरी, बसंत केशरी, गुलशन केशरी, रोशन केशरी, भगवती केशरी, गोलू केशरी, भारतभूषण मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola