वार्षिक तेली महाजतरा का 11 मार्च को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला की बैठक
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
गुमला. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला की बैठक जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी वार्षिक तेली जतरा, सामूहिक विवाह समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. साथ ही सर्वसम्मति से 11 मार्च 2026 को वार्षिक तेली महाजतरा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. महाजतरा में पूर्व की भांति अनाथ, असहाय व गरीब परिवारों के जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जायेगा. साथ ही जतरा में समाज की संस्कृति का प्रदर्शन के साथ-साथ पारंपरिक व्यंजन का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज के देशभर के अगुआजनों को निमंत्रण भेजा जायेगा. जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू ने कहा कि जब समाज सशक्त होता है, तो उसका परिणाम भी अनुकूल होता है. दक्षिण छोटानागपुर में निवास करने वाले तेली जाति का जीवन हमेशा चुनौती पूर्ण रहा है और भविष्य में भी चुनौती पूर्ण ही रहेगा. इसका एकमात्र समाधान मजबूत संगठन है. सामाजिक जतरा न केवल मिलने-जुलने का कार्यक्रम है, बल्कि अपनी संस्कृति व पहचान का प्लेटफार्म भी है. बैठक में धृत किशोर साहू, महिला अध्यक्ष अंजना साहू, तेज मोहन साहू, सुदेश्वरी साहू, शिवचरण साहू, रामकृष्ण ओहदार, कौशल साहू, कलेश्वर साहू, खुशी कुमारी, धनेश्वरी देवी, अनिल साहू, तुलसी साहू, जुगल साहू, परमेश्वर साहू, सुनील साहू, महावीर कुमार साहू, कृष्ण कुमार साहू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन