केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष अजय व हरजीत सचिव बने

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय महावीर मंडल समिति गुमला की बैठक हुई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

केंद्रीय महावीर मंडल समिति गुमला की बैठक हुई. बैठक में इस वर्ष रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने व भव्य जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. साथ ही रामनवमी जुलूस के सफल संचालन के लिए बैठक में समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमें अजय सिंह राणा निर्विरोध अध्यक्ष बनाये गये. वहीं हरजीत सिंह को सचिव चुना गया. बैठक में समिति के सभी संरक्षक एवं विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे. अध्यक्ष ने कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य रूप से जुलूस निकाला जायेगा. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. रामनवमी का जुलूस दिन के दो बजे से टावर चौक से शुरू होगी जो शहर में भ्रमण करेगा. जुलूस के आगे केंद्रीय महावीर मंडल का महावीरी झंडा व पदाधिकारी चलेंगे. जुलूस में हड़िया व दारू पीकर भाग नहीं लेंगे. पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी. डिस्को डांस पर प्रतिबंध रहेगा. बजरंग बली व जय श्री राम के नारे लगाये जायेंगे. गुमला शहर को सुंदर तरीके से महावीरी झंडा से सजाया जायेगा. अस्त्र शस्त्र चालन के दौरान किसी के घायल होने पर समिति के लोग देखेंगे. जुलूस कतारबद्ध होकर चलेगा. अस्त्र शस्त्र चालन के दौरान सावधानी बरतना है. उन्होंने सभी अखाड़ा से अनुरोध किया है कि जुलूस में अनुशासन का पूरा ध्यान रखेंगे. ताकि हम समाज को एक बेहतर संदेश दे सके.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola