गुमला में आदि फूल सुपोषित अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास किसी समाज के स्वस्थ भविष्य का नींव : डीसी

विज्ञापन

गुमला. कुपोषित एवं सैम/मैम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार को मॉनिटर करने और उन्हें एक स्वस्थ व बेहतर जीवन मिल सके. इस उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर गुमला जिले में आदि फूल सुपोषित अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया. यह अभियान कुपोषण उन्मूलन व बच्चों के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए शुरू किया गया है. शुभारंभ कार्यक्रम में जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, राज्य स्तर के प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिक, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित थीं. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य व क्रियान्वयन की रूपरेखा साझा की गयी. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास ही किसी समाज के स्वस्थ भविष्य की नींव है. कुपोषण बच्चों की क्षमता को सीमित करता है और समुदाय के समग्र विकास को भी प्रभावित करता है. इसलिए इसका उन्मूलन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. यह अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सामूहिक प्रयास है. इसमें माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. क्योंकि बच्चों का पोषण, स्वास्थ्य व देखभाल परिवार से ही शुरू होती है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों से अभियान को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लागू करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान माताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और लेडी सुपरवाइजरों के साथ खुला संवाद आयोजित किया गया. कार्यक्रम के अंत में टेक-होम राशन का वितरण किया गया. इसके साथ आदि-फूल सुपोषित अभियान की शुरुआत हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola