युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, महिला का पेड़ से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के दाऊद नगर और भदौली गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू की है.

विज्ञापन

गुमलाः जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की फांसी लगने से मौत के मामले सामने आए हैं. दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के दाऊद नगर की है, जहां एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. मृतक का नाम विनीत एक्का है जिसने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी की. मामले की जानकारी देते हुए पिता बेंजामिन एक्का ने पुलिस को बताया कि मृतक चेन्नई में रहता था और कुछ दिन पहले ही वह घर वापस लौटा था. बुधवार शाम को विनीत दूसरे कमरे में सोया था आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह पाइप के सहारे रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला.

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर सदर थाना के एसआईअरविंद कुमार पहुंचे जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उन्होंने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं गुरुवार को पुलिस ने फर्द बयान कर शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.

वहीं दूसरी घटना सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली पतरा की है, जहां एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि भदौली गांव निवासी बंधना उरांव (48 वर्ष) ने गुरुवार को सकरौली पतरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव पतरा के बीचोबीच एक पेड़ पर गमछा से फंदे पर झूलता हुआ मिला है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर जब्त कर लिया है. घटनास्थल से पुलिस को ट्रैक शूट और टॉर्च भी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शव को शुक्रवार (31 जुलाई) को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सदर अस्पताल गुमला भेजेगी.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola