रामपुर में मिले एंथ्रेक्स के दो और मरीज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

कामडारा : रामपुर गांव में एंथ्रेक्स रोग के उपचार के लिए सोमवार को कैंप लगाया गया. लोगों के बीच एंटी बायोटिक दवा बांटी गयी. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एमके शाही के अनुसार, कैंप एक सप्ताह तक लगा रहेगा. वहीं जांच के क्रम में रामपुर महतोटोली के विक्टर सोरेंग व मरियम सोरेंग में एंथ्रेक्स के […]
विज्ञापन
कामडारा : रामपुर गांव में एंथ्रेक्स रोग के उपचार के लिए सोमवार को कैंप लगाया गया. लोगों के बीच एंटी बायोटिक दवा बांटी गयी. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एमके शाही के अनुसार, कैंप एक सप्ताह तक लगा रहेगा. वहीं जांच के क्रम में रामपुर महतोटोली के विक्टर सोरेंग व मरियम सोरेंग में एंथ्रेक्स के लक्षण मिले. डॉक्टर रूचि भूषण द्वारा दवा दी गयी.
इधर, बीडीओ पवन कुमार महतो ने रामपुर गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. बीडीओ ने एंथ्रेक्स से बचाव के लिए मृत पशुओं का मांस नहीं खाने की सलाह दी.मौके पर तरूण पासवान, शिवनाथ वर्मा, रोसालिया सोरेंग, सुरेंद्र राम व आशा केरकेट्टा सहित कई कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




