अनुमंडल भवन के लिए जमीन का अवलोकन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में अनुमंडल कार्यालय भवन बनाने की सीएम से मांग के बाद डीसी श्रवण साय द्वारा गठित जांच टीम ने सोमवार को चैनपुर पहुंच कर भूखंड का अवलोकन किया. जांच टीम में शामिल एसडीओ जय प्रकाश झा, भवन निर्माण के एइ शिवशंकर प्रसाद व सीओ कुमार बंधु कच्छप ने जमीन को […]
विज्ञापन
चैनपुर : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में अनुमंडल कार्यालय भवन बनाने की सीएम से मांग के बाद डीसी श्रवण साय द्वारा गठित जांच टीम ने सोमवार को चैनपुर पहुंच कर भूखंड का अवलोकन किया. जांच टीम में शामिल एसडीओ जय प्रकाश झा, भवन निर्माण के एइ शिवशंकर प्रसाद व सीओ कुमार बंधु कच्छप ने जमीन को देखा. जांच टीम ने कहा कि अनुमंडल भवन के लिए पर्याप्त जमीन तो है, लेकिन आने-जाने के लिए रास्ता के लिए रैयत जमीन को लेना होगा. इधर, रास्ता के लिए स्थानीय ग्रामीण जमीन देने के लिए तैयार हैं.
एसडीओ ने कहा कि जमीन की मापी एक बार फिर से करायी जायेगी. जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी. नये सिरे से जमीन का मापी व ट्रेस निकालने के लिए सीओ को निर्देश दिया गया. रिपोर्ट डीसी को भेज दी जायेगी. मौके पर सचिन कुमार , बहुरन नायक , त्रिभुवन प्रसाद, सुबल कुजूर, दीपक रजक, मनोहर बडाइक व अवधेश केसरी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










