युवक को कुचला कई घरों को तोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

बसिया (गुमला) : बसिया प्रखंड के टेंगरा बंधइटोली में मंगलवार की रात हाथी ने शिवनंदन महतो (18) को कुचल कर मार डाला. वनरक्षी उमाशंकर पाल घायल हो गये. ये लोग गांव में घुसे 18 हाथियों को खदेड़ने गये थे. इसी दाैरान एक हाथी ने शिवनंदन पर हमला कर उसे मार दिया. हाथियों के झुंड ने […]
विज्ञापन
बसिया (गुमला) : बसिया प्रखंड के टेंगरा बंधइटोली में मंगलवार की रात हाथी ने शिवनंदन महतो (18) को कुचल कर मार डाला. वनरक्षी उमाशंकर पाल घायल हो गये. ये लोग गांव में घुसे 18 हाथियों को खदेड़ने गये थे.
इसी दाैरान एक हाथी ने शिवनंदन पर हमला कर उसे मार दिया. हाथियों के झुंड ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया है. अभी भी हाथियों का झुंड ओकबा व ममरला इलाके में घूम रहा है. ग्रामीण दहशत में हैं. हालांकि वन विभाग के अधिकारी हाथियों को सुरक्षित जंगल में भेजने का प्रयास कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम 18 हाथियों का झुंड ओकबा गांव में घुसा. इसकी सूचना वन विभाग के फॉरेस्टर अंथ्रेस सोरेंग, वनरक्षी मंगलदेव उरांव व उमाशंकर पाल को मिली. वे लोग ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को खदेड़ना शुरू किया. इसी दौरान उमाशंकर घायल हो गये. हाथियों का झुंड ओकबा से टेंगरा गांव पहुंच कर फसलों को राैंद दिया. ग्रामीण मशाल जला कर व पटाखा फोड़ कर हाथियों को भगाने लगे. इसी दौरान हाथी ने शिवनंदन को अपनी चपेट में ले लिया और उसे मार डाला. पटाखा की आवाज सुन कर गुस्साये हाथी ने नुरवा महली के घर को तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










