उगवादियों ने मांगी शिक्षिका से लेवी

Published at :01 Sep 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
उगवादियों ने मांगी शिक्षिका से लेवी

गुमला : प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरसुरिया की शिक्षिका इलिजाबेथ बाड़ा से पीएलएफआइ ने साढ़े तीन लाख रुपये लेवी की मांग की है. उग्रवादी राजन ने हस्तलिखित परचा शिक्षिका के घर फेंका है, जिसमें लेवी की मांग की गयी है. शिक्षिका ने राजन के खिलाफ गुमला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. उग्रवादी […]

विज्ञापन

गुमला : प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरसुरिया की शिक्षिका इलिजाबेथ बाड़ा से पीएलएफआइ ने साढ़े तीन लाख रुपये लेवी की मांग की है. उग्रवादी राजन ने हस्तलिखित परचा शिक्षिका के घर फेंका है, जिसमें लेवी की मांग की गयी है. शिक्षिका ने राजन के खिलाफ गुमला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उग्रवादी ने पैसा नहीं देने पर शिक्षिका व उनके पति और पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है. शिक्षिका ने कहा कि 17 अगस्त की शाम सवा सात बजे तीन व्यक्ति उनके घर आये और दरवाजा खटखटाया.

उन्होंने पूछा क्या काम है. इस पर उन लोगों ने कहा कि काम कुछ नहीं है, आपके नाम से चिट्ठी है. यह सुन भयवश वह दरवाजा बंद कर ली. कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि वे लोग चिट्ठी दरवाजे के नीचे रख चले गये. उन्होंने चिट्ठी पढ़ी तो उसमें लिखा था लाल सलाम. इसके बाद लिखा था कि चार दिन के भीतर साढ़े तीन लाख रुपये लेवी पहुंचा दें. वरना पति, पुत्र समेत आपकी हत्या कर दी जायेगी.

साथ ही लिखा था कि किसी से अगर इस बात की जिक्र कि तो अंजाम बुरा होगा. पुन: 30 अगस्त की रात आठ बजे उक्त लोग उनके घर आये और दरवाजा व खिड़की को पीटने लगे. उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर इसकी सूचना दी. लोगों ने अपने घर के बाहर की लाइट जलायी तो उन लोगों ने कहा कि अभी तो जा रहे हैं, फिर चार बजे आऊंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola