पांच खिलाड़ियों का दल कोडरमा रवाना

Published at :17 Jun 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
पांच खिलाड़ियों का दल कोडरमा रवाना

गुमला : कोडरमा के तिलैया में 17 व 18 जून को आयोजित होनेवाली सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुमला जिला से पांच एथलीट शामिल होंगे. इनमें नेलसन भगत, प्रमोद कुमार महतो, आकाश बाखला, प्रकाश उरांव व विकास कुमार साहू शामिल हैं. गुरुवार को इन खिलाड़ियों का दल कोडरमा के लिए रवाना हुआ. जिला एथलेटिक्स […]

विज्ञापन

गुमला : कोडरमा के तिलैया में 17 व 18 जून को आयोजित होनेवाली सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुमला जिला से पांच एथलीट शामिल होंगे. इनमें नेलसन भगत, प्रमोद कुमार महतो, आकाश बाखला, प्रकाश उरांव व विकास कुमार साहू शामिल हैं.

गुरुवार को इन खिलाड़ियों का दल कोडरमा के लिए रवाना हुआ. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव हफीजउर रहमानर, सैयद जुन्नू रैन, विकास कुमार, नवीन असुर, विक्रम राज ठाकुर, रवि गुप्ता, रामलखन साहू सहित जिले के अन्य खेल प्रेमियों ने जीत की शुभकामनाओं के साथ खिलाड़ियों को रवाना किया. हफीजउर रहमान ने बताया कि चैंपियनशिप में जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola