बीएड पास को नौकरी नहीं मिली, तो जान दी
जारी (गुमला) : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के तिगरा निवासी समीर उरांव (27) ने बेरोजगारी से तंग आकर शुक्रवार की रात खुद को जला कर मार डाला. वह बीएड पास था. नौकरी नहीं मिलने से तीन माह से परेशान था. एक सप्ताह पहले उसने अपने दोस्तों से कहा था कि नौकरी नहीं मिली, तो […]
जारी (गुमला) : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के तिगरा निवासी समीर उरांव (27) ने बेरोजगारी से तंग आकर शुक्रवार की रात खुद को जला कर मार डाला. वह बीएड पास था. नौकरी नहीं मिलने से तीन माह से परेशान था. एक सप्ताह पहले उसने अपने दोस्तों से कहा था कि नौकरी नहीं मिली, तो वह किसी भी हद तक जा सकता है.
जानकारी के अनुसार, पिता सोहन उरांव ने खेती-बारी कर समीर को किसी तरह पढ़ाया था, ताकि वह नौकरी कर परिवार की जीविका चला सके. पिता सोहन उरांव ने बताया कि शुक्रवार की शाम समीर शराब पीकर घर आया. घर के आंगन में ही सो गया. देर रात समीर चिल्लाने लगा. परिजन बाहर निकले, तो देखा कि समीर का शरीर आग से धधक रहा है.माता-पिता जब तक आग बुझा पाते, समीर बुरी तरह जल चुका था. कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










