वज्रपात से चार पशुओं की मौत
गुमला. सदर थाना के संवरिया गांव में रविवार को दोपहर में वज्रपात होने से चार पशुओं की मौत हो गयी. इसमें दो बैल व दो गाय शामिल हैं. चारों पशु गांव के महेंद्र गोप की है. पशु खेत में चर रहे थे. उस समय कुछ लोग पशुओं को चरा रहे थे. जब वज्रपात हुआ उस […]
गुमला. सदर थाना के संवरिया गांव में रविवार को दोपहर में वज्रपात होने से चार पशुओं की मौत हो गयी. इसमें दो बैल व दो गाय शामिल हैं. चारों पशु गांव के महेंद्र गोप की है. पशु खेत में चर रहे थे. उस समय कुछ लोग पशुओं को चरा रहे थे. जब वज्रपात हुआ उस समय चरवाहे पशुओं से दूर थे. इस कारण उनकी जान बच गयी. गांव के ग्राम प्रधान रिसा उरांव ने बताया कि महेंद्र गरीब किसान है. पशुओं की मौत से उसके ऊपर आर्थिक संकट पड़ेगा. क्योंकि कुछ दिन के बाद खेत जोतना होगा. लेकिन अब पशुओं की मौत से खेत जोतने में परेशानी होगी. उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










