रिटायर फौजी का 40 हजार रुपये लेकर भागे अपराधी
गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो निवासी महावीर बैठा का 40 हजार रुपये लेकर अपराधी भाग गये. महावीर ने थाने में अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वह रिटायर फौजी है. उसने बताया कि मंगलवार को वह पैसा निकालने के लिए गुमला आया था. स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये निकालने के […]
गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो निवासी महावीर बैठा का 40 हजार रुपये लेकर अपराधी भाग गये. महावीर ने थाने में अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वह रिटायर फौजी है. उसने बताया कि मंगलवार को वह पैसा निकालने के लिए गुमला आया था. स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये निकालने के बाद पैसे को थैला में रख लिया. इसके बाद पालकोट रोड स्थित चाय की दुकान में चाय पीने लगा. तभी एक अपराधी पहुंचा.
उसने महावीर से कहा कि आपके पीठ के पीछे कुछ लगा है. महावीर दुकान में थैला को रख कर कपड़ा धोने लगा. तभी अपराधी पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया. पीछा किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया. बैग में पैसा के अलावा पासबुक, पेंशन बुक, आधार कार्ड व चेक बुक था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










