गुमला में 41 पुअनि व 29 सअनि का तबादला
Updated at : 18 Jun 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस पदाधिकारियों के तबादला से संबंधित में पत्र जारी
विज्ञापन
गुमला.
गुमला जिले के 41 पुअनि (पुलिस अवर निरीक्षक) और 29 सअनि (सहायक अवर निरीक्षक) का तबादला किया गया है. एसपी शंभू कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस पदाधिकारियों की बदली के संबंध में पत्र जारी किया है. इसमें जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 29 सअनि को अलग-अलग थाना क्षेत्र में तबादला किया गया. वहीं पुलिस केंद्र गुमला में पदस्थापित 41 पुअनि को नये थाना में तबादला किया गया. पुअनि ममता कुमारी को महिला थाना, कमलेश कुमारी, कामाख्या प्रसार शर्मा, विनय कुमार दुबे, सतीश कुमार सिंह व अमर शुक्ला को गुमला थाना, अनुग्रह नारायण तिवारी व अर्जुन पासवान को घाघरा थाना, महादेव प्रसाद यादव को बिशुनपुर थाना, शशिभूषण कुमार व सुधीर कुमार सिंह को गुरदरी थाना, रामपुकार बैठा व अर्जुन प्रसाद सिंह को पालकोट थाना, रामबुझावन राम, नेहालुददीन व सुधीर कुमार ठाकुर को बसिया थाना, राममणि सिंह को कामडारा, निर्मल प्रसाद व कृष्ण ओझा को भरनो थाना, फिरोज अंसारी, कृष्ण कुमार पासवान व कुमार राघवेंद्र को सिसई थाना, अजय कुमार मिश्रा को रायडीह, संगम कुमार व भुनेश्वर प्रजापति को सुरसांग थाना, ललन कुमार, अरुण कुमार सिंह को चैनपुर थाना, लक्ष्मण कुमार शाह, कैलाश शर्मा व संजय कुमार चौबे को डुमरी थाना, रमेश महतो को जारी थाना, महेश्वर राय व सामंत कुमार दरस को कुरूमगढ़ थाना, निर्मल कुमार यादव व देवकांत सिंह को पुसो थाना, जीतन सिंह व अशोक उपाध्याय को करंज थाना, देवेंद्र कुमार सिंह को कुरकुरा थाना, हरिदयाल सिंह को अहतू थाना, रामविलास प्रसाद व परेश कुमार वर्धन को सीसीआर में पदस्थापित किया गया है. वहीं सअनि नेपाल महतो, अरविंद कुमार, नंदू प्रसाद व गफ्फार अंसारी को गुमला थाना, अर्जुन सिंह बानरा को घाघरा थछाना, परतो खलखो व अशोक तिवारी को बिशुनपुर थाना, लायन टोपनो को गुरदरी थाना, प्रमोद कुमार को पालकोट थाना, अनवर अंसारी को बसिया थाना, नागमणि सिंह को कामडारा थाना, रामानंद सिंह को सिसई थाना, गनौरी यादव व लक्ष्मण खलखो को रायडीह थाना, रवींद्र मिश्रा व सुनील हेंब्रम को सुरसांग थाना, बीरबल कुमार पांडेय को चैनपुर थाना, सगीर आलम को जारी थाना, विनोद टोप्पो को कुरूमगढ़ थाना, रंजय सिंह को पुसो थाना, रामाकांत सिंह व साधो उरांव को करंज थाना, सुजीत कुमार को कुरकुरा थाना, विनोद शर्मा को महिला थाना, श्रवण कुमार भगत को अहतू थाना, विक्रम मार्डी व मनोज कुमार पासवान को एसटी/एससी थाना व मानिक मार्डी को पुलिस केंद्र गुमला में पदस्थापित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




