19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पशुधन व अन्न के भंडारण के लिए गोवर्धन की पूजा

गुमला. गुमला जिले में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया. पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह था. शुभ मुहूर्त पर शुक्रवार की सुबह महिलाएं स्नान ध्यान कर भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन पर्वत का प्रतिरूप तैयार की. इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा पाठ किया. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के अलावा इंद्र, वरुण व अग्नि […]

गुमला. गुमला जिले में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया. पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह था. शुभ मुहूर्त पर शुक्रवार की सुबह महिलाएं स्नान ध्यान कर भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन पर्वत का प्रतिरूप तैयार की. इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा पाठ किया. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के अलावा इंद्र, वरुण व अग्नि की भी पूजा की गयी. पूजा कर लोगों ने सुख शांति की कामना की. साथ ही पशुधन व अन्न के भंडारण के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. पूजा के बाद पुरोहितों को भोजन कराया गया. साथ ही उन्हें दान दक्षिणा दिया गया. विभिन्न प्रकार के पकवान व मिठाई का भोग लगाया गया. कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाये जाने वाले गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है. धर्मग्रंथों के अनुसार इस परंपरा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने की थी. शक्ति संघ मंदिर के पुजारी शंकर मिश्रा ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. इस पर्व का विशेष महत्व है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें