ड्रग एसोसिएशन चुनाव में तीन का नामांकन रद्द
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 12:56 AM
विज्ञापन
सचिव पद के लिए नंद किशोर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार दुबे व उपाध्यक्ष के लिए अशोक गुप्ता निर्विरोध चुने गये एक ने नाम वापस लिया, अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच दो मार्च को होगा चुनाव गढ़वा : गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच एवं सर्वसम्मति […]
विज्ञापन
सचिव पद के लिए नंद किशोर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार दुबे व उपाध्यक्ष के लिए अशोक गुप्ता निर्विरोध चुने गये
एक ने नाम वापस लिया, अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच दो मार्च को होगा चुनाव
गढ़वा : गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच एवं सर्वसम्मति को लेकर सोमवार को स्थानीय ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह (प्रकाश फार्मा) व सहायक चुनाव पदाधिकारी अमलेश कुमार सिन्हा व किशोर कुमार की उपस्थिति में बैठक की गयी. इसके पूर्व नामांकन पत्रों की जांच की गयी, जिसमें तीन लोगों का नामांकन रद्द किया गया.
इनमें सह सचिव पद के लिए सुरेंद्र कश्यप व जयेंद्र नारायण शंभु तथा कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष कश्यप का नामांकन जांचोपरांत रद्द कर दिया गया. सर्वसम्मति के लिए हुई बैठक में कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश केसरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया. जबकि अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अद्या शंकर पांडेय एवं पूर्व अध्यक्ष संजय ठाकुर के बीच समन्वय नहीं बनने के कारण चुनाव कराने का निर्णय लिया गया.
मुख्य चुनाव पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक मार्च को आम सभा व दो मार्च को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि यद्यपि सह सचिव के पद के लिए दोनों नामांकन रद्द हो जाने से इस पद के लिए काई भी प्रत्याशी नहीं बचा. इसके लिए बाद में विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










