छह सालों तक प्रेमिका से बनाता रहा शारीरिक संबंध, शादी का दबाव देने पर दूसरी लड़की संग हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला युवक ने छह सालों तक अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया. जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो युवक दूसरी लड़की को लेकर हिमाचल प्रदेश भाग गया. इस संबंध में पीड़िता ने युवक व उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला सिसई प्रखंड का है. इस संबंध में पीड़िता […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

आपके शहर में

विज्ञापन

युवक ने छह सालों तक अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया. जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो युवक दूसरी लड़की को लेकर हिमाचल प्रदेश भाग गया. इस संबंध में पीड़िता ने युवक व उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला सिसई प्रखंड का है. इस संबंध में पीड़िता ने करंज थाना के सुपा-टू गांव निवासी मंगलेश्वर उरांव समेत उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

जिसमें पीड़िता ने कहा है कि पिछले छह सालों से मंगलेश्वर द्वारा उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया गया. जब भी पीड़ित मंगलेश्वर से शादी की बात करती तो मंगलेश्वर नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कह कर टाल देता था. इस दौरान मंगलेश्वर झूठ बोलकर पीड़िता से एक लाख रुपये ले लिये.

जब पीड़िता को पता चला की मंगलेश्वर की शादी किसी दूसरी युवती के साथ तय हो गयी है. तब पीड़िता के परिवार वालों ने 21 जनवरी 2020 को मंगलेश्वर के घर वालों से इस संबंध में बात की. इसपर मंगलेश्वर ने पीड़िता के साथ शादी करने का वादा किया. परंतु बाद में शादी करने से इंकार करते हुए मंगलेश्वर उरांव 23 फरवरी को किसी दूसरी लड़की के साथ हिमाचल प्रदेश भाग गया.

जब इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो वह मंगलेश्वर के परिजनों से मिलने गयी. परंतु परिजनों ने उसके साथ गाली गालौज कर भगा दिया. इस घटना के बाद पीड़िता ने सिसई थाना में आरोपी व उसके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola