सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें : डीडीसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 12:14 AM
एलइडी युक्त जागरूकता रथ लोगों को करेगा जागरूक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर एलइडी युक्त जागरूकता रथ को रवाना किया. गुमला : 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को एलइडी युक्त जागरूकता रथ को रवाना किया गया. मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त […]
एलइडी युक्त जागरूकता रथ लोगों को करेगा जागरूक
अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर एलइडी युक्त जागरूकता रथ को रवाना किया.
गुमला : 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को एलइडी युक्त जागरूकता रथ को रवाना किया गया. मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त हरिकुमार केसरी, डीआरडीए निदेशक मोहम्मद हैदर अली, जिला परिवहन पदाधिकारी मोनिका रानी टुटी, सार्जेंट रवींद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डीएन भादुड़ी आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना किया.
अधिकारियों ने लोगों ने शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल पर बात नहीं करने, सड़क नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, एंबुलेंस व फायर वाहन को आगे जाने के लिए जगह देने, सड़क की गलत साइड से वाहन को ओवरटेक नहीं करने, वाहन के क्लच का सही इस्तेमाल कर ईंधन बचाने, वाहन को फीट रखने, सड़क व ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करने सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया.
उपविकास आयुक्त श्री केसरी ने वाहन चालकों से कहा कि अपनी सुरक्षा परिवार की रक्षा करने जैसा है, इसलिए वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना जरूरी है. एलइडी युक्त जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में घूम-घूम कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










