नये साल में परिवार व समाज के लिए काम करें

Updated at : 02 Jan 2020 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
नये साल में परिवार व समाज के लिए काम करें

गुमला : गुमला में बुधवार को ईसाई मिशनरियों ने एक साथ चार पर्व मनायें. पहला प्रभु यीशु की छठी, दूसरा बालक यीशु का नामकरण, तीसरा माता मरियम के मातृत्व व चौथा नववर्ष का पर्व. एक साथ चार पर्व होने से मिशनरियों में खासा उत्साह व उमंग देखा गया. गुमला के संत पात्रिक महागिरजाघर गुमला में […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला में बुधवार को ईसाई मिशनरियों ने एक साथ चार पर्व मनायें. पहला प्रभु यीशु की छठी, दूसरा बालक यीशु का नामकरण, तीसरा माता मरियम के मातृत्व व चौथा नववर्ष का पर्व. एक साथ चार पर्व होने से मिशनरियों में खासा उत्साह व उमंग देखा गया. गुमला के संत पात्रिक महागिरजाघर गुमला में मिस्सा पूजा हुई. गुमला धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू ने मिस्सा पूजा करायी. वीजी ने कहा कि नववर्ष के पहले दिन मनाया जाने वाला माता मरियम का यह पर्व माताओं को समर्पित है.

माता मरियम को ईश्वर की मां बनने का गौरव हासिल हुआ. ईश्वर ने हमें बताया मां दुनिया की सबसे प्रिय है. वीजी ने कहा कि आज नववर्ष का पहला दिन है. इससे पहले का जो साल गुजर गया. वह ईश्वरीय कृपा से अच्छा रहा. हम मानव जाति पर ईश्वर की कृपा बनी रही है, जो हमारे के लिए एक वरदान की तरह है.
हम नववर्ष पर अपने घर-परिवार व समाज के लोगों की भलाई का सोचते हुए कार्य करें. पुराने साल में जो गलतियां हुई है. उसकी पुनरावृत्ति नहीं करें. प्रभु ने भी कहा है. हम दूसरों की भला करें.
मिस्सा पूजा में शामिल पुरोहित: मिस्सा पूजा में संत पात्रिक महागिरजा के पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का, सहायक पल्ली पुरोहित फादर अमृत मिंज, फादर नीलम एक्का, फादर जोन, फादर बरनाबस, फादर कल्याण कुल्लू, फादर पौल, फादर सीप्रियन केरकेट्टा, फादर अर्जुन, फादर सिविल, फादर अजय, फादर मुकुल, फादर निकोलस, फादर मनोहर खोया, फादर अनुरंजन हासा पूर्ति, फादर हेमलेट कुजूर, फादर रामू भिंसेंट मिंज, फादर क्लेमेंट एक्का, फादर जेम्स, फादर सेवेस्तियन, फादर आईजेक, फादर भिताल एक्का, फादर इग्नेस, फादर अलेक्स, फादर सेलेस्टीन, फादर फिलमोन, फादर जयवंत, फादर पात्रिक आदि शामिल थे.
मिस्सा पूजा में शामिल धर्म बहनें : उर्सुलाइन धर्मसमाज की प्रोविंशियल सिस्टर मरिया स्वर्ण लता कुजूर, संत अन्ना गुमला प्रोविंश की प्रोविंशियल सिस्टर एमेल्डा सोरेंग, सिस्टर हिरमीला लकड़ा, सिस्टर अन्ना निर्मला तिर्की, सिस्टर अनुरंजना, सिस्टर स्वाति, सिस्टर लिमस, सिस्टर खुशबू, सिस्टर ललिता टोप्पो, सिस्टर सविता, सिस्टर कल्याणी, सिस्टर कुमुदनी, सिस्टर एलिजाबेथ, सिस्टर निवेदिता, सिस्टर ज्योति, सिस्टर ललिता लोलेन, सिस्टर अजीता, सिस्टर अर्चना, सिस्टर मधुरा, सिस्टर मरियन्ना, सिस्टर मरिया, सिस्टर अन्ना, सिस्टर सेलिन, सिस्टर अर्चना, सिस्टर ज्योति, सिस्टर सोसन, सिस्टर अजीता, सिस्टर अंजेला आदि शामिल थीं.
कैथोलिक सभा के लोग: मिस्सा पूजा में केंद्रीय कैथोलिक सभा गुमला धर्मप्रांत के अध्यक्ष सेतकुमार एक्का, सचिव एरेनियुस मिंज, जेवियर एक्का, त्योफिल बिलुंग, प्रेम एक्का, रोबर्ट टोप्पो, पात्रिक कुजूर, चंदन दोमनिक मिंज, नीलम प्रकाश लकड़ा, रूडोल्फ लकड़ा, कामिल डुंगडुंग, अजीत तिर्की, जुलियुस बड़ा, गुमला पल्ली अध्यक्ष ललित तिग्गा, सचिव प्रेम एक्का, रोबर्ट टोप्पो, किशोर खलखो, थियोडोर खलखो, तेओफिल खलखो, सुखदेव लकड़ा, जेवियर एक्का, ग्रेगोरी तिर्की, अनूप किंडो, कन्यूट तिग्गा, स्टेफन मिंज, प्लासियुस एक्का, केंद्रीय महिला कैथोलिक संघ की अध्यक्ष फ्लोरा मिंज, सचिव जयंती तिर्की, मंजू बेक, रजनी पुष्पा तिर्की, लीली कल्याणी मिंज, इरीना मिंज, विद्यानी लकड़ा, सेबास्तियानी कुजूर, जुलियाना कुल्लू, करमेला केरकेट्टा, संध्या लकड़ा, आशा बड़ा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola