ePaper

वर्ष 2019 को युवाओं ने कहा अलविदा, नये साल में कुछ नया करने का लिया संकल्प

Updated at : 31 Dec 2019 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ष 2019 को युवाओं ने कहा अलविदा, नये साल में कुछ नया करने का लिया संकल्प

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : अब से कुछ ही क्षणों के बाद साल 2019 हमसे विदा ले लेगा और नये साल 2020 का आगमन होगा. इस गुजरते साल के साथ जीवन का एक और वर्ष बीत गया. साल 2019 कुछ के लिए सुखद रहा, तो कुछ के लिए कष्‍टों भरा रहा होगा.पुराने साल में […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : अब से कुछ ही क्षणों के बाद साल 2019 हमसे विदा ले लेगा और नये साल 2020 का आगमन होगा. इस गुजरते साल के साथ जीवन का एक और वर्ष बीत गया. साल 2019 कुछ के लिए सुखद रहा, तो कुछ के लिए कष्‍टों भरा रहा होगा.पुराने साल में जो हम नहीं कर पाये उसे नये वर्ष में करने का संकल्‍प देते हुए हमें आगे बढ़ना है. नये साल में खुद भी मुस्कुराइये और दूसरों को मुस्‍कान का कारण बनें. नये साल में कुछ नया करने का दृढ विश्वास रखें. इसी संकल्प के साथ मंगलवार को युवाओं की कई टोलियों ने गुजरते वर्ष 2019 को अलविदा कहा और नये साल 2020 में कुछ नया करने का संकल्प लिया.

संत पात्रिक इंटर कॉलेज गुमला के पूर्ववर्ती छात्रों ने नागफेनी कोयल नदी तट के किनारे अंबाघाघ में गुजरते वर्ष को पिकनिक मनाकर विदा किया. सभी दोस्तों ने एक साथ स्नान किया. खूब मस्ती की. यहां तक कि युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन स्वादिष्ट पकवान बनाकर प्रस्तुत किया. साथ ही लोगों को संदेश दिया कि हम कल के होनहार हैं. हर काम करने में माहिर हैं. युवाओं ने नये साल में दूसरों की मदद करने का भी संकल्प लिया. खासकर दीन दुखियों व गरीबी में जी रहे लोगों की मदद करने का वादा किया.पिकनिक मनाते हुए युवाओं की टोली ने नये साल में कुछ नया करने का बुलंद मुस्कान और कुछ करने का जज्बा दिखा.

मौके पर रोहन साहू, बॉबी राज, अमन चौहान, राहुल मोदी, गौरव कुमार, रोशन साहू, विशाल शेखर, राहुल पासवान, सौरभ केशरी, अभिजीत चक्रवर्ती, नीलेश चक्रवर्ती, अभिषेक आनंद, सौरभ सिंह, मो आकिब जावेद, अमित कुमार, शशिकांत कुमार, कौशल मंत्री, शुभम खंडेलवाल सहित कई युवा थे.

* युवाओं की सरकार से उम्मीदें

इन युवाओं की सरकार से कई उम्मीदें हैं. युवाओं ने कहा है कि गुजरे वर्ष में बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नया नहीं हुआ है. उम्मीद है. नये साल में नयी सरकार युवाओं के लिए कुछ बेहतर करें. युवाओं ने कहा है कि राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में कई पद खाली है. जिसे भरा नहीं जा रहा है.

अनुबंध पर ही काम लिया जा रहा है. अनुबंध में काम करने वाले कई युवाओं को हर समय अपने भविष्य की चिंता रहती है.सरकार से अपील है. जहां-जहां खाली पद है. उसे भरा जाये. इसमें स्थानीय बेरोजगारों को ही अवसर मिले. अभी हाल में ही टीचर की बहाली हुई. इसमें स्थानीय को कम तरजीह दी गयी है.

कई प्रतियोगिता परीक्षा अभी भी लंबित है. कुछ की परीक्षा हुई तो रिजल्ट नहीं निकला. सरकार से अपील है. राज्य को सुंदर बनाये. बेरोजगारों को रोजगार दें. ताकि हमारा झारखंड पूरे देश में अव्वल हो. एक विजन के साथ काम हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola