गांव में शौचालय नहीं, लोग खुले में जाते हैं शौच

Updated at : 19 Dec 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
गांव में शौचालय नहीं, लोग खुले में जाते हैं शौच

गांव में सड़क, पेयजल व शौचालय की सुविधा नहीं पालकोट : प्रखंड मुख्यालय का कटहलटोली गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से महरूम है. टोली में 25 घर है. गांव की आबादी लगभग 150 है, लेकिन उक्त गांव में जाने को पहुंच पथ नहीं है. वहीं गांव में पेयजल, सड़क व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का […]

विज्ञापन

गांव में सड़क, पेयजल व शौचालय की सुविधा नहीं

पालकोट : प्रखंड मुख्यालय का कटहलटोली गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से महरूम है. टोली में 25 घर है. गांव की आबादी लगभग 150 है, लेकिन उक्त गांव में जाने को पहुंच पथ नहीं है.

वहीं गांव में पेयजल, सड़क व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां तक की स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण भी प्रखंड प्रशासन ने नहीं कराया है. जिस कारण ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश हैं. ग्रामीण गलियारे में पड़े कीचड़ से होकर मुश्किल से अपने आवास पहुंचते है.

गांव के करमदयाल महतो ने बताया कि हमलोग इस टोली में विगत 45 वर्षों से घर बना कर रह रहे है. नौ-दस वर्ष पूर्व विधायक कोटा से घर तक आने के लिए पीसीसी पथ बन रहा था, लेकिन वह भी अधूरा है. रामलाल गोसाई ने बताया कि हमारे टोली में कोई भी सुविधा सरकार की तरफ से नहीं मिली है. आज भी हमलोग खुले में शौच जाने को विवश हैं.

रमेश साहू ने कहा कि मैं नौ वर्ष से इस टोली में घर बना कर रह रहा हूं. इक्का दुक्का घरों में शौचालय बनाया गया है. शेष किसी के घर में शौचालय नहीं है. उमेश मुंडा ने कहा कि दूसरी टोली में आवागमन के लिए सड़क बनी है, लेकिन इस टोला के लिए न ही जनप्रतिनिधि पहल कर रहे हैं और न ही प्रखंड प्रशासन इस दिशा में कोई सार्थक पहल कर रहा है.

सुंदरी देवी ने कहा कि हमारे टोली के ऊपर किसी का ध्यान नहीं है. संगीता कुमारी ने कहा कि हमारे टोला में पेयजल, सड़क व शौचालय का अभाव है. नेता लोग वोट के समय आते है और अपना काम निकल जाने के बाद भूल जाते है. वहीं अन्य ग्रामीण बिरसू गोप, प्रदीप महतो, रामजी साहू, मनोज गुप्ता, कृष्णा महतो ने गांव तक पहुंच पथ शीघ्र बनवाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola