सिसई सीट. लोकतंत्र में महिला वोटर आगे, पुरुष 1.39 % पीछे
Updated at : 10 Dec 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : लोकतंत्र में महिला वोटर सबसे आगे रही. वोट करने में महिलाओं की तुलना में पुरुष वोटर 1.39 प्रतिशत पीछे रह गये. यह स्थिति सिसई विधानसभा क्षेत्र की है. इस विधानसभामें महिलाओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. यहां तक कि कई ऐसे बूथ हैं, जहां सिर्फ महिला वोटरों की ही […]
विज्ञापन
गुमला : लोकतंत्र में महिला वोटर सबसे आगे रही. वोट करने में महिलाओं की तुलना में पुरुष वोटर 1.39 प्रतिशत पीछे रह गये. यह स्थिति सिसई विधानसभा क्षेत्र की है. इस विधानसभामें महिलाओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. यहां तक कि कई ऐसे बूथ हैं, जहां सिर्फ महिला वोटरों की ही कतार देखी गयी.
सिसई विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 33 हजार 885 वोटर थे, जिसमें इसबार एक लाख 61 हजार 664 वोटरों ने वोट दिया है. इसमें सबसे अधिक 81 हजार 103 महिला वोटरों ने वोट किया है, जबकि पुरुष वोटरों का 80 हजार 561 वोट पड़ा है. इस हिसाब से देखें, तो सिसई विधानसभा क्षेत्र में 69.82 प्रतिशत महिला वोट पड़ा है, जबकि 68.43 प्रतिशत पुरुषों का वोट पड़ा है.
सिसई विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह था. यहां कुल वोटिंग 69.12 प्रतिशत हुई है. ऐसे सोमवार को बघनी के बूथ नंबर 36 में मतदान के बाद सिसई विस क्षेत्र का प्रतिशत बढ़ा है. पूर्व में यहां का प्रतिशत 68.83 प्रतिशत था, परंतु बघनी में .29 प्रतिशत वोट की बढ़ोतरी के बाद सिसई विस क्षेत्र का कुल मतदान बढ़ गया है.
अगर सिसई विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर गौर करें, तो वहां महिला वोटरों ने बंपर वोटिंग की है, जिसमें मोरेंग गांव, बरगांव, सिसई मुख्यालय, बासटोली, बरटोली, रोशनपुर, छारदा, लठदाग, लावागाई, हेसागुटू, दारी, लरंगो, बर्री, बोंडो, भूरसो, घुनसेरा, फरसामा, सूरजपुर गांव के बूथों में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों ने अधिक वोट किया है. सबसे अच्छी वोटिंग फरसामा गांव में हुई है.
फरसामा पुलवामा में शहीद के विजय सोरेंग का पैतृक गांव है. फरसामा स्कूल में बूथ बनाया गया था, जहां 161 पुरुष वोटरों ने वोट किया, जबकि महिलाओं ने पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए 297 महिला वोटरों ने वोट किया है.
ऐसे जाने वोट : सिसई विधानसभा क्षेत्र में पुरुष वोटर एक लाख 17 हजार 726 हैं, जिसमें 80 हजार 561 वोट पड़ा है. वहीं महिला वोटर एक लाख 16 हजार 158 हैं, जिसमें 81 हजार 103 वोट पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




