शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी नहीं कर सकी वोट

जारी : परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का इसबार भी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं कर सकी. इससे पहले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी वह मतदान नहीं कर सकी थी. हालांकि इस बार बीमार होने के कारण वह बूथ नहीं पहुंच सकी. ऐसे प्रशासन ने बलमदीना एक्का के लिए वाहन की […]
जारी : परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का इसबार भी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं कर सकी. इससे पहले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी वह मतदान नहीं कर सकी थी. हालांकि इस बार बीमार होने के कारण वह बूथ नहीं पहुंच सकी. ऐसे प्रशासन ने बलमदीना एक्का के लिए वाहन की व्यवस्था की थी, परंतु बलमदीना ने बीमार होने का हवाला देकर बूथ जाने से इंकार कर दिया.
बलमदीना एक्का ने कहा कि मोर ले पहले सरकार गाड़ी भेजत रहे, लेकिन अगले साल से मोर लिए गाड़ी कर व्यवस्था नी मिला थे. मोर उम्र 80 वर्ष से ऊपर हो जाये आहे और मोई हमेशा बीमार रहोन, चलेक भी नी सकोन, अगर सरकार वाहन की व्यवस्था करत तो मोई जरूर वोट करतो. वोट देकर बहुत इच्छा रहे. उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन से चैनपुर से जारी जाने के लिए गाड़ी की मांग की थी, लेकिन प्रशासन मेरे लिए वाहन की व्यवस्था नहीं कर रहा है.
परमवीर अलबर्ट एक्का की बहू रजनी एक्का आज अपने बेटे के साथ जारी बूथ में मतदान किया. रजनी ने कहा कि मेरे पति चुनाव ड्यूटी में हैं, जिसके कारण हमलोगों को चैनपुर से आकर मतदान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वाहन की परेशानी के कारण सास बलमदीना एक्का वोट करने से वंचित रह गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




