गुमला के विकास में सहभागी बनें : डीसी

Updated:
विज्ञापन

सामाजिक समानता से परिपूर्ण झारखंड के लिए सहभागिता जरूरी गुमला : झारखंड राज्य का 19वां स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह शुक्रवार को गुमला जिले में धूमधाम से मनाया गया. स्थापना दिवस व जयंती को लेकर जिले भर में विभिन्न स्थानों पर कई प्रकार के कार्यक्रम हुए. वहीं मुख्य कार्यक्रम गुमला के बिरसा […]

विज्ञापन

सामाजिक समानता से परिपूर्ण झारखंड के लिए सहभागिता जरूरी

आपके शहर में

विज्ञापन
गुमला : झारखंड राज्य का 19वां स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह शुक्रवार को गुमला जिले में धूमधाम से मनाया गया. स्थापना दिवस व जयंती को लेकर जिले भर में विभिन्न स्थानों पर कई प्रकार के कार्यक्रम हुए. वहीं मुख्य कार्यक्रम गुमला के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में हुआ.
कार्यक्रम में प्रशासनिक विभागों के पदाधिकारियों ने पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर राज्य व जिले के विकास का संकल्प लिया.
उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के लोगों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं दी और भगवान बिरसा मुंडा के सोच के अनुसार झारखंड व गुमला जिले विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान बिरसा मुंडा ने सामाजिक समानता से परिपूर्ण झारखंड की कल्पना की थी, उस कल्पना को साकार करने में सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है.
मौके पर उपविकास आयुक्त हरिकुमार केसरी, डीआरडीए निदेशक हैदर अली, अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सहायक समाहर्ता मनीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा अन्य पदाधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola