अच्छे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलायें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2019 3:52 AM
कुलपति ने चुनाव के बाद कॉलेज में वर्ग कक्षा व प्राध्यापकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया गुमला : गुमला के कार्तिक उरांव कॉलेज में तीन दिनी रांची विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट का आगाज शनिवार को रंगारंग नागपुरी कार्यक्रमों के साथ हुआ. एथलेटिक्स मीट में रांची यूनिवर्सिटी अंतर्गत 14 कॉलेजों के प्रतिभागी […]
कुलपति ने चुनाव के बाद कॉलेज में वर्ग कक्षा व प्राध्यापकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया
गुमला : गुमला के कार्तिक उरांव कॉलेज में तीन दिनी रांची विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट का आगाज शनिवार को रंगारंग नागपुरी कार्यक्रमों के साथ हुआ. एथलेटिक्स मीट में रांची यूनिवर्सिटी अंतर्गत 14 कॉलेजों के प्रतिभागी (विद्यार्थी) शामिल हुए हैं. वहीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रांची यूनिवर्सिटी रांची के कुलपति डॉक्टर रमेश पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया.
मौके पर कुलपति ने कार्तिक उरांव कॉलेज प्रबंधन को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई व शुभकामना दी़ कहा कि कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा छिपी हुई है. जो प्रतियोगिता जैसे अवसरों पर उभर कर सामने आती है. कुलपति ने कॉलेज प्रबंधन से अनुरोध किया कि खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को चिह्नित करें और उन्हें खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृति खिलाड़ियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलायें.
ताकि हमारे कॉलेज के विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना कर विश्वविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें. कुलपति ने कहा कि प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षुओं को मानदेय भी दिया जायेगा. वहीं कॉलेज में पठन-पाठन के लिए विद्यार्थियों के लिए वर्ग कक्ष (कमरा), लाइब्रेरी और प्राध्यापकों की कमी सहित बीएड संकाय के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव है.
चुनाव के बाद इन समस्याओं को दूर करेंगे. इस दौरान कुलपति ने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुणाल शर्मा की भी तारीफ की. कहा कि कॉलेज की समस्याओं को कुणाल ने बहुत ही अच्छी तरह से विश्वविद्यालय के समक्ष रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










