PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, पूर्व जमींदार के खेत में झंडा व घर में लगाया था पोस्टर

Updated:
विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला बसिया अनुमंडल की पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में मुरूमकेला गांव के जगरनाथ साहू व अक्षय सिंह है. इन लोगों के पास से एक पीएलएफआइ का झंडा, होंडा साइन बाइक भी तब्‍त किया गया है. इन दोनों ने मंगलवार की देर रात जमीन पर कब्जा […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

आपके शहर में

विज्ञापन

बसिया अनुमंडल की पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में मुरूमकेला गांव के जगरनाथ साहू व अक्षय सिंह है. इन लोगों के पास से एक पीएलएफआइ का झंडा, होंडा साइन बाइक भी तब्‍त किया गया है. इन दोनों ने मंगलवार की देर रात जमीन पर कब्जा करने के मकसद से पूर्व जमींदार स्वर्गीय संजय सिंह के खेत में लाल झंडा व घर पर पोस्टर चिपकाया था.

पुलिस ने झंडा व पोस्टर साटने की घटना के बाद उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया और दो उग्रवादी जगरनाथ व अक्षय को धर दबोचा. एसडीपीओ दीपक कुमार ने बसिया थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दोनों पीएलएफआइ में शामिल हैं. साथ ही दोनों सक्रिय हैं.

उन्होंने पीएलएफआइ के तिलकेश्वर गोप के निर्देश पर लापुंग थाना क्षेत्र के दुर्गा सिंह व गोपाल होरो सहित अन्य सहयोगियों के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार उग्रवादियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. वर्तमान में अक्षय सिंह के खिलाफ खूंटी जिला में उग्रवादी घटना व आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है. जिसमें वह जेल जा चुका है. लेकिन जेल से निकलने के बाद फिर से उग्रवादी घटनाओं में शामिल होने लगा था.

24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता

कामडारा थाना क्षेत्र के मुरुमकेला गांव में पूर्व जमींदार संजय सिंह के खेत में झंडा गाड़ने व घर पर पोस्टर चिपकाने में शामिल दो उग्रवादियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. झंडा गाड़ने व पोस्टर साटने की सूचना के बाद बुधवार की अहले सुबह पुलिस मुरूमकेला गांव पहुंचकर झंडा व पोस्टर बरामद कर ली थी. इसके बाद से लगातार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी.

एसडीपीओ दीपक कुमार ने बसिया थाना में पत्रकार वार्ता में कहा कि झंडा गाड़ने व पोस्टर चिपकाने दो उग्रवादी आये थे. दोनों पकड़े गये. चूंकि पुलिस ने बुधवार की सुबह जब गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि एक व्यक्ति को झंडा गाड़कर भागते देखा गया था. इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के साथ झंडा गाड़ने वाले उग्रवादी की खोज की.

पुलिस ने सबसे पहले मुरुमकेला गांव के अक्षय सिंह को पकड़ा. उससे पूछताछ की गयी तो उसने जगरनाथ साहू का नाम बताया. जगरनाथ को भी पकड़ लिया गया. पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि पीएलएफआई के तिलकेश्वर गोप के कहने पर इन लोगों ने स्व संजय सिंह के खेत व घर में झंडा पोस्टर लगाया था.

उन्होंने बताया कि अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. पीएलएफआई जैसे संगठन से निपटने के लिए पुलिस तो कार्रवाई करेगी ही. इसके लिए जनता भी सहयोग करें. कहीं भी कोई सूचना मिले, तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें. ताकि पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सके. दोनों उग्रवादियों को पकड़ने में इंस्पेक्टर बैजू उरांव, बसिया थाना प्रभारी राधेश्याम राम, कामडारा थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola