चार घंटे जाम रहा खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 12:33 AM
विज्ञापन
हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग सड़क जाम में कई वाहन फंस गये थे कामडारा : गोली लगने से घायल कामडारा प्रखंड के मुरूमकेला गांव निवासी संवेदक संजय सिंह की सोमवार को रांची में मौत हो गयी. अपराधियों ने उन्हें गोली मार कर घायल दिया था. परिजनों ने उसे मेडिका अस्पताल रांची में भर्ती कराया, […]
विज्ञापन
हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग
सड़क जाम में कई वाहन फंस गये थे
कामडारा : गोली लगने से घायल कामडारा प्रखंड के मुरूमकेला गांव निवासी संवेदक संजय सिंह की सोमवार को रांची में मौत हो गयी. अपराधियों ने उन्हें गोली मार कर घायल दिया था. परिजनों ने उसे मेडिका अस्पताल रांची में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत रात करीब आठ बजे हो गयी. वहीं उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह छह बजे कामडारा लाया गया.
शव को गांव लाये जाने के बाद गुस्साये ग्रामीणों व परिजनों ने खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. सड़क जाम सुबह छह बजे से 10 बजे तक रहा.
सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना मिलने पर एसडीपीओ दीपक कुमार जाम स्थल पहुंचे.
उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. वहीं मृतक की पत्नी कविता देवी ने एसपी गुमला के नाम एसडीपीओ को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर से कठाेर सजा देने की मांग की गयी है. साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत आश्रित को सरकारी नौकरी देने व मिलने वाली धनराशि व छोटे-छोटे बच्चों की शिक्षा दीक्षा की मांग की. एसडीपीओ व बीडीओ पवन कुमार महतो ने परिजनों को हत्यारों की गिरफ्तारी व सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम हटा लिया गया.
वहीं, ग्रामीणों ने एसडीपीओ से मुरूमकेला में पुलिस पिकेट की मांग की. साथ ही दिवा-रात्रि गश्ती कराने की मांग की. इस पर एसडीपीओ ने शीघ्र पुलिस पिकेट व गश्ती कराने का भरोसा दिलाया. ज्ञात हो कि कामडारा थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर ब्लॉक चौक पर सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे अपराधियों ने एक कार से उतर कर संवेदक संजय सिंह को तीन गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल का इलाज सीएचसी कामडारा में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था. इधर, एसडीपीओ दीपक कुमार ने कहा कि घटनास्थल से पुलिस ने नाइन पिस्टल का दो खोखा बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










