दो संकुल साधनसेवी का सेवा समाप्त करने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 1:23 AM
केजीबीवी के 20 शिक्षिकाओं का हुआ स्थानांतरण गुमला : झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला जिला कार्यकारिणी समिति व ज्ञान सेतु की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपायुक्त ने वार्षिक कार्य योजना व बजट 2018-19 के विरुद्ध हुए खर्च का अनुमोदन किया. वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अनुमोदित […]
केजीबीवी के 20 शिक्षिकाओं का हुआ स्थानांतरण
गुमला : झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला जिला कार्यकारिणी समिति व ज्ञान सेतु की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपायुक्त ने वार्षिक कार्य योजना व बजट 2018-19 के विरुद्ध हुए खर्च का अनुमोदन किया. वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अनुमोदित बजट को स्वीकृति प्रदान की. इसके अलावा झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला अंतर्गत पूर्व में प्रखंड व संकुल साधनसेवी, केजीबीवी की शिक्षिकाओं व बसिया के बीपीएम व लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा दिये गये त्याग पत्र के सेवा समाप्ति के अनुमोदन की स्वीकृति दी गयी.
केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) की समीक्षा में जिले के केजीबीवी में कार्यरत 20 शिक्षिकाओं का स्थानांतरण किया गया. वहीं ज्ञानसेतु की समीक्षा में उपायुक्त ने ज्ञानसेतु के तहत अनुश्रवण नहीं करने व लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले डुमरी संकुल साधनसेवी थॉमस प्रभात तिग्गा व भरनो संकुल साधनसेवी मो खालिद वसी की सेवा समाप्त करने व तीन संकुल साधनसेवियों को उनके स्थान पर पदस्थापन करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक जय गोविंद सिंह समेत एडीपीओ व सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










