शराबी बेटे ने वृद्ध मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 10:59 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नायकटोली गांव निवासी फेकनी लोहराइन (60) की उसके शराबी बेटे बुधराम लोहरा ने शुक्रवार को दोपहर में लाठी से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस को सूचना मिलने पर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर थाना ले गये. वहीं, आरोपी […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नायकटोली गांव निवासी फेकनी लोहराइन (60) की उसके शराबी बेटे बुधराम लोहरा ने शुक्रवार को दोपहर में लाठी से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस को सूचना मिलने पर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर थाना ले गये. वहीं, आरोपी बेटा बुधराम को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संबंध में मृतिका के पति हखंदु लोहरा ने बताया कि बुधराम की पत्नी पूजा देवी की मौत छह माह पूर्व प्रसव के दौरान रांची में हो गयी थी. जिसके बाद से बुधराम प्रतिदिन अधिक शराब पीता था. शुक्रवार की सुबह मवेशियों को लेकर चराने गया था. और मेरा छोटा बेटा बंधु लोहरा भी कमाने के निकल गया था.
घर में मेरी पत्नी फेकनी व बड़ा बेटा बुधराम लोहरा था. शाम चार बजे जब मै मवेशियों को चराकर घर पहुंचा, तो देखा कि मेरा बड़ा बेटा अपनी मां के शव के पास बैठा है. उसके सिर, ठुडडी व हाथ टूटा हुआ है. वहीं शव के समीप बांस व सखुवा का बोटा भी पड़ा है. जिससे मेरे बेटे ने शराब के नशे में अपनी मां की पीट पीटकर हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










