भ्रमण के क्रम में लोगों को दें सिंचाई गणना की जानकारी
गुमला : जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में षष्टम लघु सिंचाई गणना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार को गुमला के नगर भवन में किया गया. प्रशिक्षण में लघु सिंचाई प्रमंडल गुमला के सभी सहायक अभियंता व कनीय अभियंता शामिल हुए. मुख्य प्रशिक्षक इंजीनियर अमरेश कुमार, उज्ज्वल कुमार एवं नीतीश कुमार ने दो पाली […]
गुमला : जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में षष्टम लघु सिंचाई गणना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार को गुमला के नगर भवन में किया गया. प्रशिक्षण में लघु सिंचाई प्रमंडल गुमला के सभी सहायक अभियंता व कनीय अभियंता शामिल हुए. मुख्य प्रशिक्षक इंजीनियर अमरेश कुमार, उज्ज्वल कुमार एवं नीतीश कुमार ने दो पाली में सहायक अभियंताओं व कनीय अभियंताओं को सिंचाई योजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं सहित योजना बनाने और उसके सफल क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया.
आपके शहर में
इससे पूर्व गुमला उपायुक्त शशि रंजन, अपर समाहर्ता एएस कच्छप, लघु सिंचाई प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार भगत आदि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया. उपायुक्त शशि रंजन ने लघु सिंचाई गणना की जानकारी दी. कहा कि लघु सिंचाई गणना को लेकर गणना करने वाले प्रगणकों व सुपरवाइजरों की भूमिका सर्वोपरि है. प्रगणक व सुपरवाइजर सिंचाई से संबंधित जो भी गणना करेंगे, उसी के आधार पर आगे की सिंचाई योजनाओं पर कार्य होगा.
उपायुक्त ने कहा कि प्रगणक व सुपरवाइजर क्षेत्र में जाकर ईमानदारी से सिंचाई गणना का कार्य करें. उपायुक्त ने कहा कि सिंचाई गणना के लिए क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करें और सिंचाई गणना के संबंध में चर्चा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए