बहू-बेटे की मौत के बाद दादी ने पोते के दूध के लिए गिरवी रखी जमीन

गुमला : आठ माह के पोते आलोक कुल्लू के दूध के लिए उसकी दादी क्लारा कुल्लू ने अपनी जमीन गिरवी रख दी है. दादी के प्यार व संघर्ष के कारण आज आलोक कुपोषण की बीमारी से लड़ कर स्वस्थ हो गया है. यह मामला गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के सन्याकोना बगडाड़ गांव का है. […]
गुमला : आठ माह के पोते आलोक कुल्लू के दूध के लिए उसकी दादी क्लारा कुल्लू ने अपनी जमीन गिरवी रख दी है. दादी के प्यार व संघर्ष के कारण आज आलोक कुपोषण की बीमारी से लड़ कर स्वस्थ हो गया है. यह मामला गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के सन्याकोना बगडाड़ गांव का है.
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) गुमला से मिली जानकारी के अनुसार, आलोक के जन्म के 18 दिन बाद उसकी मां मोनिका कुल्लू की मौत बीमारी से हो गयी. पत्नी की मौत के सदमे को पतरस सह नहीं पाया और दो माह बाद छह फरवरी को उसकी भी मौत हो गयी. मां व पिता की मौत के बाद मासूम आलोक अनाथ हो गया. मां व पिता के निधन के बाद आलोक की परवरिश की जिम्मेवारी दादी क्लारा कुल्लू पर आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










