जारी व बसिया में वज्रपात से दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

गोबर में ढंका, फिर भी नहीं बची जान जारी/बसिया : गुमला के जारी व बसिया प्रखंड में दो अलग-अलग स्थानों में वज्रपात की हुई घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक झुलस गया. हालांकि वज्रपात की चपेट में आने के बाद उन्हें गोबर में इस उम्मीद से ढक दिया गया था कि […]

विज्ञापन

गोबर में ढंका, फिर भी नहीं बची जान

आपके शहर में

विज्ञापन
जारी/बसिया : गुमला के जारी व बसिया प्रखंड में दो अलग-अलग स्थानों में वज्रपात की हुई घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक झुलस गया. हालांकि वज्रपात की चपेट में आने के बाद उन्हें गोबर में इस उम्मीद से ढक दिया गया था कि वज्रपात का असर शरीर से कम हो सके. लेकिन जब उन्हें गोबर के ढेर से निकाल कर अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
पहली घटना में जारी प्रखंड के जरडा पंचायत स्थित बंडोटोली गांव के प्रदीप लकड़ा (30) की गुरुवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. प्रदीप अपने दोस्त भिंसेंट लकड़ा व चाची अन्ना बिरसी लकड़ा के साथ साप्ताहिक बाजार चैनपुर से बाजार कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था. इसी क्रम में तिलहईटोली के पास तेज बारिश होने लगी. ये लोग एक पेड़ के नीचे बच रहे थे, तभी प्रदीप अपने दोस्त व चाची से दूर जाकर बारिश से बचने लगा. इसी दौरान वज्रपात हुआ और प्रदीप इसकी चपेट में आ गया. लोगों ने तुरंत प्रदीप को गोबर के ढेर में ढक दिया.
कुछ देर के बाद गाड़ी की व्यवस्था कर चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ सृष्टि किंडो ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी घटना में बसिया थाना क्षेत्र के लौवाकेरा अंबा बगीचा में हुई, जहां वज्रपात की चपेट में आने से सूरज महतो (16) की मौत हो गयी. गुरुवार को वह रामकुंवर, शंकर, परमेश्वर, आर्यन, पूनम, राधा देवी, छोटी आदि दोस्तों के साथ अंबा बगीचा में आम चुनने गया था.
आम चुनने के दौरान बारिश होने लगी. बारिश के बचने के लिए वे सभी समीप की झोपड़ी में चले गये. इसी दौरान वज्रपात गिरा, जिसकी चपेट में सूरज आ गया. ग्रामीण आनन-फानन में सूरज को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी. वहीं वज्रपात से राधा देवी मामूली रूप से झुलस गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola