मॉनसून की पहली बारिश में घर ध्वस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 3:20 AM
कामडारा : कामडारा क्षेत्र के पोकला-कुम्हारी पथ पर रायकेरा बाजारटांड़ के समीप शुक्रवार की रात मॉनसून की पहली बारिश से जलजमाव के कारण विजय सिंह के घर का एक कमरा गिर गया. अन्य कमरे भी जलजमाव के कारण गिरने की कगार पर है. इस जल जमाव का मूल कारण है कि पोकला-कुम्हारी पथ पर सड़क […]
कामडारा : कामडारा क्षेत्र के पोकला-कुम्हारी पथ पर रायकेरा बाजारटांड़ के समीप शुक्रवार की रात मॉनसून की पहली बारिश से जलजमाव के कारण विजय सिंह के घर का एक कमरा गिर गया. अन्य कमरे भी जलजमाव के कारण गिरने की कगार पर है. इस जल जमाव का मूल कारण है कि पोकला-कुम्हारी पथ पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, परंतु पथ निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों ने विजय सिंह के घर के समीप पहले ही मौजूद एक पुरानी पुलिया को बंद कर दिया है.
जिसके कारण जल निकासी का रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो गया है. विजय सिंह के घर के चारों ओर जलमग्न होकर पानी घर में प्रवेश कर गया है. पीड़ित विजय ने इसकी सूचना भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वाल व बीडीओ पवन महतो को देते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










