तंदुरुस्त रहने के लिए गुमला ने किया योग
गुमला : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला जिला के लोगों ने बीमारी को दूर भगाने के लिए योग करने का संकल्प लिया है. शुक्रवार को जिला से पंचायत स्तर तक सभी प्रखंडों, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों समेत अन्य संस्थानों द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम स्थल परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला […]
गुमला : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला जिला के लोगों ने बीमारी को दूर भगाने के लिए योग करने का संकल्प लिया है. शुक्रवार को जिला से पंचायत स्तर तक सभी प्रखंडों, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों समेत अन्य संस्थानों द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम स्थल परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में हुआ, जिसमें विधायक शिवशंकर उरांव, उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, डीएफओ श्रीकांत, डीडीसी हरि कुमार केसरी, छात्र-छात्राएं सहित लगभग 3500 लोग शामिल हुए. स्टेडियम में पतंजलि योग संस्थान व ब्रह्मकुमारी योग संस्थान के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग कराया गया. लोगों को योग करने के तरीके बताये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए