गुमला : 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हत्या

Updated:
विज्ञापन

जारी (गुमला) : जिले के जारी गांव में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गयी. इसके बाद बच्ची के शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था. बच्ची के चेहरे पर भी चोट के निशान हैं. घटना शनिवार की रात की है. बच्ची पड़ोस के शादी समारोह […]

विज्ञापन

जारी (गुमला) : जिले के जारी गांव में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गयी. इसके बाद बच्ची के शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था. बच्ची के चेहरे पर भी चोट के निशान हैं. घटना शनिवार की रात की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्ची पड़ोस के शादी समारोह में शामिल होने गयी थी. इसके बाद दो सहेलियों के साथ सोनू किसान के आंगन में सो गयी. देर रात उसका अपहरण कर लिया गया और घटना को अंजाम दिया गया. रविवार की रात कुछ लड़कियों ने उसका शव झाड़ी में देखा. इसके बाद सोमवार को शव का गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

माता-पिता का हो चुका है देहांत, बहन को पढ़ाने के लिए भाई कर रहा है मुंबई में मजदूरी

मृतका जब पांच वर्ष की थी. तभी उसके सिर से मां-बाप का साया उठ गया था. वह गांव के ही राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जारी में छठवीं कक्षा में पढ़ती थी. उसका पालन-पोषण उसके छोटे दादा- दादी करते थे. मृतका का बड़ा भाई 16 साल का है. वह मुंबई में मजदूरी करता है. परिजनों के अनुसार, अपनी बहन को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए बड़ा भाई मजदूरी करने दूसरे राज्य गया है.

थानेदार ने कहा

शादी समारोह के दौरान अपनी सहेलियों के साथ लड़की सोयी हुई थी. जहां से उसे आरोपी उठाकर ले गया और घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी नहीं बचेगा.

अरविंद कुमार, थाना प्रभारी, जारी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola