नवंबर में संभावित है विधानसभा चुनाव, तैयारी करने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 1:26 AM
गुमला : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन को विगत लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों के व्यय से संबंधित अंतिम प्रतिवेदन 22 जून तक समर्पित करने का निर्देश दिया है. साथ ही चुनाव संपन्न कराने में हुए व्यय एवं कर्मियों […]
गुमला : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन को विगत लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों के व्यय से संबंधित अंतिम प्रतिवेदन 22 जून तक समर्पित करने का निर्देश दिया है. साथ ही चुनाव संपन्न कराने में हुए व्यय एवं कर्मियों का पारिश्रमिक इस माह के अंत तक भुगतान करने का भी निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा कि यदि राशि की आवश्यकता है, तो आवंटन की मांग कर सकते हैं. एसी डीसी बिल का समायोजन महालेखाकार से कराते हुए तत्संबंधी प्रतिवेदन निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायें. इस दौरान श्री ख्यांग्ते ने आगामी विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव नवंबर माह में संभावित है.
चुनाव के मद्देनजर संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ करें और नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलायें. उन्होंने कहा कि अभी से चुनाव की तैयारी एवं कार्ययोजना तैयार कर लें और विधानसभावार चुनाव कार्य के लिए आवश्यक राशि का आकलन कर मांग पत्र भेजे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










