अंजुमन की बैठक में ईद की नमाज का समय तय
गुमला : ईद की तैयारी को लेकर अंजुमन इस्लामिया गुमला की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता सदर इरशाद खान ने की. बैठक में पांच जून को ईद होने की संभावना होने पर ईद की नमाज का समय तय किया गया. इसके तहत ईदगाह सिसई रोड में सुबह 7:30 बजे, मस्जिद रजा-ए-हबीब गौशनगर में 7:45 बजे, […]
गुमला : ईद की तैयारी को लेकर अंजुमन इस्लामिया गुमला की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता सदर इरशाद खान ने की. बैठक में पांच जून को ईद होने की संभावना होने पर ईद की नमाज का समय तय किया गया.
आपके शहर में
इसके तहत ईदगाह सिसई रोड में सुबह 7:30 बजे, मस्जिद रजा-ए-हबीब गौशनगर में 7:45 बजे, मस्जिद गौशुलवरा आजाद बस्ती में 7:45 बजे, मस्जिद फैजान-ए-रजा हुसैन नगर में आठ बजे, गौसिया मोती मस्जिद बाजारटांड़ में 8:15 बजे, जामा मस्जिद पहली जमात थाना रोड में 8:30 बजे, जामा मस्जिद आखरी जमात थाना रोड में 9:30 बजे नमाज अदा की जायेगी. बैठक में सिसई रोड, मेन रोड व थाना रोड में सुबह 6:30 बजे से 10 बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया गया.
मौके पर सचिव खुर्शीद आलम, जहीर खान, मिन्हाजउद्दीन, सुहैल आलम, अब्दुल जब्बार, खलील अशरफी, शाहजहां अंसारी, महताब फैजी, जुबेर आलम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए