गुमला : ट्रक में ठूंसकर बंगाल ले जा रहे पशु जब्त, पांच पशुओं को मरने से बचाया गया

Updated:
विज्ञापन
गुमला : ट्रक में ठूंसकर बंगाल ले जा रहे पशु जब्त, पांच पशुओं को मरने से बचाया गया

दुर्जय पासवान, गुमला रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली स्थित बेरियर बगीचा में एक दस चक्का ट्रक जिसका नंबर JH01 AA 7304 से 12 गौवंशीय पशुओं को ट्रक सहित जब्त किया गया. थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बतलाया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दस चक्का ट्रक से पशु तस्करों द्वारा गौवंशीय पशु को लादकर […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली स्थित बेरियर बगीचा में एक दस चक्का ट्रक जिसका नंबर JH01 AA 7304 से 12 गौवंशीय पशुओं को ट्रक सहित जब्त किया गया. थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बतलाया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दस चक्का ट्रक से पशु तस्करों द्वारा गौवंशीय पशु को लादकर ले जाया जा रहा है. गुप्तचरों की सटीक सूचना पर थाना के पास बेरियर लगाया गया था. बेरियर को देखकर चालक द्वारा ट्रक को पेट्रोल पंप के समीप से घुमाकर वापस भागने लगा.

जिसपर श्री शर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अ��ने वरीय पदाधिकारी को सूचना दिये एवं चैनपुर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के दिशा निर्देशानुसार पुलिस बल के साथ ट्रक का पीछा किया गया. पीछा करने के दौरान पुलिस को ट्रक चालक के द्वारा काफी चकमा दिया गया. ट्रक को मांझाटोली स्थित बेरियर बगीचा में ट्रक को छिपाकर ट्रक के पशुओं को उतारा जा रहा था.

तभी श्री शर्मा द्वारा ट्रक को देखा गया. जहां से ट्रक में बचे 12 पशुओं सहित ट्रक चालक मो इरफान (उम्र 30 वर्ष ग्राम रहमत नगर सिसई) को गिरफ्तार किया गया. जिसे थाना लाया गया. ट्रक में गौवंशीय पशु को क्रूरता पूर्वक लादा गया था. न तो पशुओं को कुछ खाने दिया जाता था. न पीने को पानी. जब ट्रक से थाना प्रभारी की देख रेख में पशुओं को उतारा जा रहा था. देखा गया कि ट्रक में बचे 12 पशुओं में से पांच की हालत काफी दयनीय थी.

पहली बार देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे मर चुके हैं. परंतु श्री शर्मा द्वारा ध्यान से देखने पर उन के सांस चलने का अनुभव हुआ. जिस पर तत्काल चौकीदारों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन सभी पांच पशुओं को ट्रक से निकाल कर हवादार स्थान पर लाया गया एवं पानी पिलाया गया. इस तरह श्री शर्मा की सूझ-बूझ से पांच पशुओं को बचाया गया एवं सभी 12 पशुओं को थाने में रखा गया.

गिरफ्तार ट्रक चालक मो इरफान से जब इस संबंध में जानकरी ली गयी तो उसने बतलाया कि वह छत्तीसगढ़ से ट्रक में पशुओं को लादकर सिसई थाना क्षेत्र के मुरगू गांव ले जा रहा था. जहां से किसी दूसरे स्थान पर भेजा जाता है. बताया जा रहा है कि गुमला से पशुओं को बंगाल ले जाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola