13 वर्ष बाद घर लौटी बेटी, भर आयी आंखें

Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला डीएलएसए व सीडब्ल्यूसी की पहल पर बिशुनपुर प्रखंड के कुजाम पीढ़ापाठ निवासी मंगरू असुर की 21 वर्षीया पुत्री 13 वर्ष बाद अपने घर लौटी. लड़की की उम्र जब आठ साल थी, तभी एक मानव तस्कर ने लड़की को दिल्ली ले जाकर बेच दिया था. दिल्ली में लड़की को कई घरों में काम […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला डीएलएसए व सीडब्ल्यूसी की पहल पर बिशुनपुर प्रखंड के कुजाम पीढ़ापाठ निवासी मंगरू असुर की 21 वर्षीया पुत्री 13 वर्ष बाद अपने घर लौटी. लड़की की उम्र जब आठ साल थी, तभी एक मानव तस्कर ने लड़की को दिल्ली ले जाकर बेच दिया था. दिल्ली में लड़की को कई घरों में काम करने के लिए बेचा गया. वर्तमान में लड़की को दिल्ली के विकास पुरी के प्रवीण मिश्रा के यहां काम पर लगाया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद प्रवीण मिश्रा ने अपने किसी आदमी को लड़की के घरवालों का पता लगाने के लिए कहा था. उस दौरान उस आदमी ने झारखंड में संपर्क किया. किसी तरह गुमला डालसा को सूचना मिली. सूचना मिलते ही उसने दिल्ली के शक्तिवाहिनी व सीडब्ल्यूसी गुमला को जानकारी दी. इसके बाद लड़की के घर वालों का पता लगाया गया.

जिसके बाद पिता मंगरू असुर व भाई भीखराम असुर दिल्ली जाकर अपनी लड़की को वापस लाये. अपने परिजन को सामने देख लड़की की आंखे भर आयी. इस संबंध में लड़की ने बताया कि वह जब आठ साल की थी, उसी समय एक अज्ञात तस्कर उसे दिल्ली ले गया. इस दौरान वह अपने परिवार वालों की बहुत याद करती थी. लड़की को जहां काम कराया जाता था, वहां काम (मजदूरी) का पैसा नहीं दिया जाता था.

दिल्ली में किसी मनीष के यहां काम करती थी, जिसने उसे मजदूरी का पैसा नहीं दिया. इसके बाद प्रवीण मिश्रा के यहां पर काम पर लगाया गया, जो उसके परिवार वालों की खोजबीन की और लड़की का मजदूरी का पैसा दिया. इस संबंध में लड़की के पिता मंगरू असुर ने कहा कि वह अपनी लड़की के वापस आने पर बहुत खुश है. उसने अपनी बेटी के आने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन गुमला डीएलएसए व सीडब्ल्यूसी की पहल से मेरी बच्ची सकुशल लौट आयी है.
इस सबंध में डीएलएसए गुमला के सचिव विनोद कुमार व सीडब्ल्यूसी गुमला के चेयरमैन शंभु सिंह ने कहा कि जैसे ही जानकारी हुई कि गुमला की आदिम जनजाति लड़की दिल्ली में है. शक्तिवाहिनी से संपर्क कर लड़की को लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी थी. लड़की का पता मिलने पर पहले उसके परिवार को खोजा गया. उसके बाद उसे लड़की के बारे में जानकारी दी गयी, फिर दिल्ली से लड़की को वापस लाया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola