नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू

Updated at : 10 Apr 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू

कुड़ू : चैती छठ पूजा मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ. छठ व्रतियों ने मंगलवार को कद्दू भात ग्रहण किया. व्रतियों के घरों में बजने वाले छठ के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है. प्रखंड के विभिन्न गांवों में चैती छठ की तैयारी जोरों से चल रही है. छठ घाट की साफ-सफाई की […]

विज्ञापन

कुड़ू : चैती छठ पूजा मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ. छठ व्रतियों ने मंगलवार को कद्दू भात ग्रहण किया. व्रतियों के घरों में बजने वाले छठ के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है. प्रखंड के विभिन्न गांवों में चैती छठ की तैयारी जोरों से चल रही है. छठ घाट की साफ-सफाई की जा रही है.

बुधवार को छठ व्रती उपवास रख देर शाम खरना करेंगे तथा प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगायेंगे़ साथ ही खीर रूपी महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जायेगा. गुरुवार को टीको छठ घाट पर अस्तलगामी सूर्य को छठ व्रती अर्घ्य देंंगे. शुक्रवार अहले सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा़ इसके बाद चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola