गुमला : कार्यपालक अभियंता एक लाख घूस लेते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची/गुमला : जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गुमला (पीएचईडी) के कार्यपालक अभियंता (ईई) रमेश लोहरा को एसीबी ने एक लाख रुपये घूस लेते पकड़ा है. पूछताछ के बाद लोहरा को एसीबी की टीम शुक्रवार की शाम रांची ले गयी. लोहरा ने सिसई के ठेकेदार गौतम कुमार से एक लाख रुपये घूस की मांग की थी. […]

विज्ञापन

रांची/गुमला : जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गुमला (पीएचईडी) के कार्यपालक अभियंता (ईई) रमेश लोहरा को एसीबी ने एक लाख रुपये घूस लेते पकड़ा है. पूछताछ के बाद लोहरा को एसीबी की टीम शुक्रवार की शाम रांची ले गयी. लोहरा ने सिसई के ठेकेदार गौतम कुमार से एक लाख रुपये घूस की मांग की थी. इसकी शिकायत गौतम ने एसीबी से की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को गौतम पैसा लेकर कार्यालय पहुंचे. जैसे ही गौतम ने लोहरा को पैसा दिया, एसीबी की टीम ने तुरंत कार्यालय में छापा मारा. इसके बाद लोहरा से पूछताछ की और कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रांची ले गयी. गौतम ने बताया कि उन्होंने जिले के कई प्रखंडों में मिनी वाटर टैंक लगाने का काम किया है. इसका भुगतान पीएचईडी विभाग से चेक के माध्यम से हो गया है. लेकिन पैसा भुगतान के एवज में कार्यपालक अभियंता द्वारा एक लाख की मांग की जा रही थी. विभाग द्वारा इसके लिए लगातार दबाव डाला जा रहा था.

पहले पैसे लेने से किया इंकार: गौतम सुबह ही कार्यालय पहुंच गये थे. जबकि एसीबी की टीम दोपहर में पहुंची. जब गौतम पैसा लेकर ईई के पास गये तो शुरू में ईई ने पैसा लेने से इंकार करते हुए कैशियर संजय के पास भेज दिया. लेकिन संजय ने पैसा न लेकर ईई के पास भेज दिया और संजय कोषागार विभाग चला गया. शाम छह बजे ईई के पास गौतम पुनः गये तो ईई ने पैसा ले लिया और रंगे हाथ पकड़े गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola