रायडीह : प्रेम प्रसंग के दो मामले में दो लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला के रायडीह प्रखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गयी. प्रेम प्रसंग में दोनों घटना को अंजाम दिया गया है. पहली घटना रायडीह थाना के नवागढ़ मरदा पीबो गांव की है. मंगलवार को मैट्रिक की छात्रा की उसके प्रेमी संजु राम ने गला दबा कर हत्या कर दी […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला के रायडीह प्रखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गयी. प्रेम प्रसंग में दोनों घटना को अंजाम दिया गया है. पहली घटना रायडीह थाना के नवागढ़ मरदा पीबो गांव की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार को मैट्रिक की छात्रा की उसके प्रेमी संजु राम ने गला दबा कर हत्या कर दी और शव को पीबो जंगल के कोल्हाटोंगरी गुफा में फेंक दिया. जब परिजन गायब छात्रा को खोजने लगे, तो प्रेमी भी परिजनों को भ्रम में रखकर छात्रा को खोजने का नाटक करता रहा. लेकिन रायडीह थाना पुलिस ने बुधवार को संजु से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने छात्रा की हत्या की बात स्वीकारी.

दूसरी घटना सुरसांग थाना स्थित बांसडाड गांव की है. बुधवार सुबह बांसडाड़ बाजार के समीप छत्तीसगढ़ के लोदाम साई टोंगरी निवासी इरशाद खान (22) की हत्या गला दबा कर व पत्थर से कूचकर की गयी. भाभी के प्यार के चक्कर में इरशाद की हत्या लड़की के पिता सहमुल शाह ने की है. पुलिस ने अारोपी सहमुल को गिरफ्तार कर िलया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola